कटिहार, अप्रैल 11 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र में बुडको द्वारा जलनिकासी को लेकर स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत नाला का निर्माण कराया जा रहा है। ड्रेनेज निर्माण को लेकर चरणबद्ध तरीके से काम नहीं किए जाने के कारण आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में कालीबाड़ी से अस्पताल रोड की ओर ड्रेनेज निर्माण का काम चल रहा है। ड्रेनेज निर्माण को लेकर मुख्य नालों की जलनिकासी को अवरूद्ध कर सड़क के एक ओर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं। इसको लेकर वाहनों का आवागमन भी बाधित किया गया है। पानी की निकासी रोके जाने के कारण अस्पताल रोड में जलजमाव तो है ही जाम की समस्या का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा है।बताते चलें कि पिछले दिनों नगर निगम की बैठक में ड्रेनेज निर्माण का काम क्रमवार तरीके से कराए जाने का निर्देश दिया गया था। लेकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.