ललितपुर, मार्च 18 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के उपरान्त उत्तर पुस्तिकाओं का चरणबद्ध मूल्यांकन जीआईसी ललितपुर में बुधवार से प्रारंभ हो गया। शासन से निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षक कापियां चेक करेंगे। जिसके बाद ही कापियों पर परीक्षार्थियों को अंक दिए जाएंगे। कुछ ही दिनों पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देशन में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गयी थी। जिसमें हजारों बच्चों ने प्रतिभाग किया। अब इन परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका जांचने का काम प्रारंभ हो गया है। जीआईसी ललितपुर में हाईस्कूल की 65,417 और इंटरमीडिएट की 43,920 कापियां जांची जाएंगी। हाईस्कूल में 20 अंकेक्षक, 38 प्रधान परीक्षक और 362 परीक्षक बनाए गए हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 8 अंकेक्षक, 21 प्रधान परीक्षक, 138 परीक्षक को इस क...