गिरडीह, मार्च 12 -- जमुआ,प्रतिनिधि। जमुआ विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजु कुमारी ने विधानसभा के सदन में जमुआ प्रखंड अंतर्गत चरघरा मेन रोड से दुर्गा मंडप होते हुए एकतारा नदी पुल तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क निर्माण का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के अभाव में क्षेत्र के लोगों को वर्षों से आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक मंजु कुमारी ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि उक्त मार्ग से जुड़े कई गांवों के लोगों, खासकर छात्र-छात्राओं, किसानों एवं आम नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित होता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि क्षेत्र की जनता की सुविधा को देखते हुए चरघरा मेन रोड से दुर्गा मंड...