बोकारो, अप्रैल 15 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोह पंचायत के जाराडीह और चरगी पंचायत के चरगी में मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में सोमवार की रात आयोजित मंडा पूजा में सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने इन दोनों स्थानों पर आयोजित मंडा पूजा का फीता काटकर उद्दघाटन किये। उन्होंने भगवान शिव की आराधना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पूर्व उक्त दोनों स्थानों पर ग्रामीणों की ओर से मंत्री को पुष्पगुच्छ एवं फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने भगवान से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। यह भी पढ़ें- गोला में विधायक ममता देवी ने छऊ नृत्य का किया उदघाटन मौके पर उन्होंने कहा कि मंडा पूजा प्रकृति एवं धरती माता के प्रति हमारी कृतज्ञत...