देहरादून, मई 19 -- देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित 'देहरादून कार्निवाल 2026' शहरवासियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है। मेले में सजे चरखी-झूले, चाट-पकौड़ी की दुकानें और नेट गेमिंग बच्चों व युवाओं को खूब लुभा रहे हैं। इस बार का मुख्य आकर्षण पानी के नीचे होने वाला 'जलपरी शो' बना हुआ है, जिसे देखने भारी भीड़ उमड़ रही है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लाइव म्यूजिक ने माहौल को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया है। आयोजक राजेश रावत ने बताया कि इस कार्निवाल का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देना और स्थानीय कलाकारों को मंच देना है। आने वाले दिनों में देश के कई प्रसिद्ध कलाकारों की लाइव प्रस्तुतियां मेले का रोमांच कई गुना और बढ़ाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...