सीवान, अगस्त 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आयुर्वेद के क्षेत्र में आचार्य चरक के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाने वाले नागपंचमी के उपलक्ष्य में चरक जयंती समारोह का आयोजन विश्व आयुर्वेद परिषद् के बैनर तले दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय परिसर स्थित महर्षि चरक की प्रतिमा का छात्र-छात्राओं ने पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत महाविद्यालय के धनवंतरी सभागार में चरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह इस मौके पर विश्व आयुर्वेद परिषद् की परंपरा के अनुसार वैद्य पृथ्वी नाथ पांडेय को गुरुजन सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान से अभिभूत वैद्य पृथ्वी नाथ पांडेय ने कहा कि चरक संहिता केवल चिकित्सा शास्त्र नहीं बल्कि यह दर्शन शास्त्र भी है। यह आहार विज्ञान भी है, यह जीवन विज्ञान भी है।...