नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली सरकार के अधीन चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान (खेड़ा डबर, नजफगढ़) में वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार से हुई। इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एमबी गौड़ ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जरूरी हैं। इससे टीम भावना और अनुशासन का विकास होता है। यह कार्यक्रम 13 मार्च तक चलेगा। इसमें कबड्डी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, वालीबॉल, खो-खो आदि खेल प्रतियोगिताएं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...