चरका पहाड़ी मेला की नीलामी प्रक्रिया को लेकर दो गुटों में तनाव
जामताड़ा, मई 13 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। गोराई नाला स्थित क्षेत्र प्रसिद्ध चरका पहाड़ी मेला इस बार श्रद्धा और मनोरंजन के बजाय विवादों के अखाड़े में तब्दील हो गया है। मेले के संचालन और नीलामी प्रक्रिया पर वर्चस्व को लेकर गांव के हरिजन और गैर-हरिजन पक्ष के बीच तनाव बढ़ गया है। तनाव इतना बढ़ गया है कि प्रशासन को सुरक्षा कारणों से मंगलवार को होने वाली डाक प्रक्रिया को रद्द करना पड़ा। यह भी पढ़ें- ग्रामसभा के विरोध के बाद बिनगांव में चंगाई सभा स्थगितक्या है मामला: मामले की शुरुआत दो दिन पहले हुई, जब मेले के संचालन और अधिकार क्षेत्र को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। रविवार को दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.