जामताड़ा, जून 6 -- नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड की सदर पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल चरकपानी गांव के प्रधान टोला में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल गई। लोकप्रिय हिन्दी दैनिक हिन्दुस्तान में 04 जून को प्रकाशित चरकपानी के प्रधान टोला में पानी का संकट नामक शीर्षक से प्रकाशित खबर का असर हुआ और विभागीय अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत करा दी। खबर प्रकाशित होने के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सक्रिय हुआ और जांच के उपरांत मिस्त्री भेजकर गुरुवार को खराब पड़े चापाकलों को दुरुस्त कराया गया। इससे लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। गौरतलब है कि चरकपानी गांव के प्रधान टोला में लगाए गए चार चापाकलों में से तीन खराब थे, जबकि एक चापाकल से आयरनयुक्त पानी निकलने के कारण उसका उपयोग न...