हरदोई, अप्रैल 14 -- हरदोई। जिलेभर में 19 गोशाला ऐसी संचालित होंगी, जहां पर सिर्फ सांड़ रखे जाएंगे। एक गोशाला में कुल 500 सांड़ रखे जाएंगे। इन गोशालाओं में सांड़ों को भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है। कुल 9500 सांड़ों को इनमें रखने का लक्ष्य है। नंदी गोशाला में सांड़ भिजवाने की जिम्मेदारी बीडीओ और पशु चिकित्सकों को संयुक्त रूप से दी गई है। पशुपालन विभाग ने बावन विकास खंड में मुबारकपुर, हरियावां में मोदीपुर, टड़ियावां में बरगांवा, अहिरोरी में बाजिदपुर, सुरसा में मरसा प्रथम, बिलग्राम में सहोसा रामपुर, मल्लावां में तेजीपुर, माधौगंज में मुड़ियाखेड़ा, सांडी में मलवा अखवेलपुर, हरपालपुर में मिरगावां, भरखनी में गौहाई, शाहाबाद में धियरई, पिहानी में कोरिगवां, टोंडरपुर में करांवा, संडीला में लूमामऊ, कछौना में महरी, बेहंदर में सरवे, भरावन में भटपुर, कोथावां ...