चयन शिविर में 80 स्वयंसेवक हुए शामिल
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026 के लिए शनिवार को विवि स्तरीय चयन शिविर का आयोजन किया गया।21 से 30 अक्टूबर तक भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में यह शिविर होगा। तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, झपहां में चयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 80 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। चयनित स्वयंसेवक आगामी पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पूर्व चयनित स्वयंसेवक 29 सितम्बर को राज्यस्तरीय चयन के लिए एएन कालेज,पटना जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरएबीयू राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक मौजूद रहीं। तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. शक्तिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.