औरैया, अप्रैल 19 -- औरैया, संवाददाता। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को चयन व प्रोन्नत वेतनमान का लाभ समय से न मिलने पर जनपद में असंतोष बढ़ता जा रहा है। प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए लागू मानव संपदा पोर्टल जमीनी स्तर पर कारगर साबित नहीं हो पा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने के बाद मिलने वाला चयन वेतनमान भी समय पर स्वीकृत नहीं हो पा रहा है। कई मामलों में निर्धारित समय सीमा से छह माह से अधिक समय बीतने के बावजूद फाइलें लंबित हैं। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बावजूद शिक्षकों को बार-बार विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।जनपद के विभिन्न विकासखंडों से मिली जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में पात्र शिक्षक अभी भी चयन व प्रोन्नत वेतनमान के लाभ से वंचित हैं। इससे शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.