गोंडा, अगस्त 24 -- गोण्डा, संवाददाता। शिक्षकों के चयन वेतनमान की स्वीकृति में महीनों की देरी से नाराज उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक देवीपाटन मंडल रामसागर पति त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। एडी बेसिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्पष्टीकरण जारी किया। प्रांतीय संयुक्त मंत्री पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में चयन वेतनमान देख रहे पटल सहायक की जवाबदेही तय करने और पटल किसी अन्य कर्मचारी को देने की मांग की गई। पवन कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि चयन वेतनमान स्वीकृत करने में जानबूझकर देरी की जाती है। दबाव बनाने पर बिना डिजिटल हस्ताक्षर के अपलोड कर दिया जाता है, जिससे शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। एरियर भी पांच-छह महीने बाद मिल पाता है। उन्होंने कहा कि महानिदेशक के स्पष्ट निर्देश के बावजूद देर...