उन्नाव, मार्च 20 -- उन्नाव। चयन वेतनमान की पेंडेंसी शिक्षकों की सिरदर्दी बन गई है। महीनों पहले आदेश के बाद भी अफसरों ने फाइलों में चयनवेतनमान फंसाकर शिक्षकों को परेशान कर रखा है। कोई ब्लॉक से जिले पर अपनी फाइलों को भिजवाने के लिए परिक्रमा कर रहा है तो कोई सब कुछ ठीक होने के बाद लेखा की अनदेखी से अपने हक से दूर बना हुआ है। जनपद में परिषदीय शिक्षकों के चयन वेतनमान निर्धारण और अवशेष भुगतान का मामला इन दिनों गंभीर प्रशासनिक उदासीनता और अनावश्यक आपत्तियों के कारण उलझता जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से आदेश जारी होने के बावजूद विभिन्न विकास खंडों में सैकड़ों शिक्षकों के वेतनमान निर्धारण की फाइलें महीनों से लंबित पड़ी हैं, जिससे शिक्षक लगातार विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। सूत्रों का दावा है कि बिछिया में तकरीबरन 130, हसनग...