एटा, जून 18 -- उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एटा प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जिले में शिक्षकों का वेतन प्रत्येक माह की 2 से 3 तारीख तक निर्गत करने की मांग रखी। बीएसए ने चयन वेतनमान के लिए शीघ्र ही पत्र जारी कर इसी माह लगाने का आश्वासन दिया। रेगुलर वेतन को भी 2,3 तारीख तक जारी करने पर सहमति की बात कही है। प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए से संगठन की शिक्षक समस्याओं पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार फौजी, वीरपाल सिंह जिला मंत्री , जितेंद्र सिंह लालू उपाध्यक्ष, ओमवीर राजपूत संयुक्त मंत्री, सतेंद्र यादव उपाध्यक्ष, राघवेंद्र कुमार संगठन मंत्री, मुकेश कुमार सुमन संगठन मंत्री,जावेद इकबाल प्रचार मंत्री, मनोज यादव ब्लॉक अध्यक्ष, पुष...