गंगापार, मार्च 13 -- शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र धनूपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई का एक प्रतिनिधि मण्डल ब्लॉक अध्यक्ष अफरोज अहमद की अगुवाई में खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ प्रभा शंकर पांडेय से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यह मांग किया गया है कि पिछले वर्ष माह दिसंबर 2025 में कुल 42 प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक जिनकी सेवा दस वर्ष पूर्ण हो चुकी है। उनको नियमानुसार चयन वेतन मान के लाभ हेतु कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज से आदेश जारी हो चुका है। लगभग तीन माह बीत जाने के बाद भी अध्यापकों को बढ़े हुए चयन वेतनमान का लाभ नहीं मिल पाया है।अध्यक्ष अफरोज अहमद ने खण्ड शिक्षा अधिकारी से मांग किया कि अतिशीघ्र इन अध्यापकों को लाभ दिलवाने का कष्ट करें, इसपर डॉ पाण्डेय ने तुरंत ही पत्र का संज्ञान लेते हुए संबंधित...