प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) में सफल घोषित सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र सोमवार को वेबसाइट पर जारी कर दिए।

प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि सफल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि दर्ज कर प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त प्रमाण-पत्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रक्रियाओं की पारदर्शिता उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रयास है कि परीक्षा एवं प्रमाण-पत्र से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी, सुगम और अभ्यर्थी हितैषी तरीके से समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। यूपीटीईटी दो से चार ज...