काशीपुर, मार्च 31 -- काशीपुर। हज यात्रा पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण किया गया। यह टीकाकरण काशीपुर, जसपुर, बाजपुर और गदरपुर के उन जायरीनों के लिए किया जा रहा है, जो हज यात्रा पर जा रहे हैं। सभी का टीकाकरण काशीपुर राजकीय चिकित्सालय में किया जा रहा है। इसके बाद 11 अप्रैल को फैजान इंटर कॉलेज, जसपुर में हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें यात्रियों को हज यात्रा से जुड़ी जानकारी और खानपान व्यवस्था के बारे में बताया जाएगा। बताया गया कि कुल 132 हज यात्रियों का टीकाकरण किया जाना है, जिनमें से अब तक करीब 50 प्रतिशत को टीके लगाए जा चुके हैं। कार्यक्रम में मेयर दीपक बाली, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, सीएमएस डॉ. एसके दीक्षित, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अ...