गाजीपुर, फरवरी 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। राम लक्ष्मण जानकी मन्दिर कुम्हार वंशज रौजा के परिसर में मंगलवार को माटी कला बोर्ड की ओर से वित्तीय वर्ष 2025 - 2026 के विद्युत चाक व पग मिल चयनित लाभार्थियों में वितरित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और विशिष्ठ अतिथि कृष्ण बिहारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियो को प्रजापति कुम्हार संघ के जिलाध्यक्ष राजन कुमार प्रजापति ने अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और कृष्ण बिहारी राय ने 50 विद्युत चाक और पांच पग मिल का निशुल्क वितरण किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने प्रजापति समाज को मिलने वाली सुविधाओं के संबंद्ध में विस्तृत जानकारी दी। निःशुल्क विद्युत चाक व पग मिल पाकर मिट्टी कलाकारों के चेहरे खिल गए। इस दौरान डा. प्...