समस्तीपुर, मार्च 12 -- समस्तीपुर। बिहार दिवस पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हरपुर एलौथ में किया गया। उद्घाटन मवि बेला पंचरुखी के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रखंडाधीन विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। निर्णायक मंडल में शिक्षक मिंटू कुमार, गगन कुमार, जगदीप कुमार, बलवीर कुमार, अभिषेक अभय, देवेंद्र कुमार, रंजू, प्रियंका कुमारी, सरिता कुमारी, चांदनी कुमारी, विद्यानंद कुमार आदि शामिल थे। इस अवसर पर आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में वर्ग 1 से 5, 6 से 8 एवं 9 से 12 में क्विज प्रतियोगिता में क्रमशः शालिया नाज, विजय कुमार, गौरव कुमार, चित्रकला में हर्ष राज, गुलब्सा खातून, रोशनी कुमारी, गणित ओलंपियाड में आदित्य अंश, आंचल राज और अविनाश कुमार का चयन प्रथम स्थान पर...