दुमका, अक्टूबर 8 -- मसलिया, प्रतिनिधि।विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र मसलिया में बुधवार को क्वेस्ट एलायंस संस्था द्वारा संचालित स्टीम आइडियाथोन -हैकथॉन कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च एवं उच्चतर विद्यालय के चयनित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थी। मौके पर मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रवीण कुमार टुडू एवं मिठू नंदी उपस्थित थे। मौके पर मास्टर ट्रेनर ने बताया कि स्टीम का अर्थ है कि साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं गणित पढ़ाई का एक ऐसा तरीका है, जो इन चारों विषय को एक साथ जोड़कर छात्रों में समस्या समाधान और सोचने की क्षमता को विकसित करता है। मौके पर शिक्षकों से विचारों की आदान प्रदान की गई। साथ ही आगे इस कार्यक्रम को बेहतर तरीके से कैसे की जाय इस पर एक राय बनाया गया। इस अवसर पर...