चयनित छात्रों को नामांकन कराने का निर्देश
सिमडेगा, जुलाई 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा महाविद्यालय स्नातक कला सेमेस्टर एक सत्र (2026-2030) में जिन विद्यार्थियों ने हिंदी प्रतिष्ठा विषय के लिए 29 जून तक आवेदन जमा किया था। वे छात्र प्रथम मेधा सूची में चयनित हो चुके हैं। वैसे छात्रों को 27 जुलाई तक नामांकन अवश्य करा लेने का निर्देश दिया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो देवराज प्रसाद ने बताया कि 27 जुलाई तक अपना नामांकन नहीं कराने वाले विद्यार्थियों का बाद में नामांकन नहीं लिया जाएगा। 28 जुलाई से द्वितीय मेधा सूची में चयनित छात्र छात्राओं का नामांकन आरम्भ हो जाएगा। - यह भी पढ़ें- सत्र 2026-30 के लिए स्नातक में नामांकन प्रारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.