बगहा, मार्च 6 -- बेतिया। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के पोर्टल पर आवेदन करने वाले महिला पुरुष उद्यमियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है। इसकी जानकारी देते हुए उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रोहित राज ने बताया कि फरवरी महीने से उद्योग विभाग के पोर्टल पर आवेदन दिया जा रहा है। सिर्फ 8 दिन के अंदर मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए 10000 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। अभी इसकी संख्या में और भी बढ़ोतरी होगी। यह बता दे की इस योजना के तहत कुल 10 लाख की राशि चयनित उद्यमी को प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत 50 फीसद अनुदान की राशि प्रदान की जाती है। शेष 50 फीसद की राशि किस्तों में लाभुक के द्वारा चुकाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...