लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- बेरोजगार कृषि स्नातकों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत आवेदन मांगे गए। चयनित आवेदक ब्लाक में कृषि केन्द्र, वन स्टाप शॉप व एग्री जंक्शन खोल सकेंगे। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा 15 आवेदकों का चयन कर उनको 13 दिवसीय प्रशिक्षण इंड बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान दिया जाएगा। प्रशिक्षण 29 जुलाई से दस अगस्त तक चलेगा। चयनित आवेदकों से प्रशिक्षण में भाग लेने की अपील की है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपना रोजगार शुरू कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...