गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता रामगढ़ताल क्षेत्र में चम्पा देवी पार्क के पास कार की मामूली ठोकर लगने का विरोध करने पर कार सवार युवकों ने लेखपाल को पीट दिया। पीड़ित लेखपाल ने कार सवार युवकों के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार, डांगीपुर पोस्ट लहसड़ी, तहसील सदर निवासी अजय प्रजापति वर्तमान में सदर तहसील में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि एक मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह किसी आवश्यक कार्य से घर से निकले थे। इसी दौरान रामगढ़ताल स्थित चम्पा देवी पार्क के पास कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी में पीछे से ठोकर मार दी। आरोप है कि जब उन्होंने टक्कर का विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की जिससे उनके शरीर पर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। थाना...