लातेहार, मार्च 10 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चम्पा घाटी में सोमवार को एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोग घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर जेएच05डी4861 बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार सभी लोग कुसमी से चम्पा भगत सुरेश के पास इलाज के लिए आए थे। वहां से लौटकर वे महुआडांड़ आ रहे थे। इसी दौरान चम्पा घाटी में अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया, जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। वाहन चालक अंकित कश्यप ने बताया कि घाटी में उतरते समय अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सका और दुर्घटना हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.