चम्पावत, मार्च 6 -- चम्पावत में सिटी सेंटर निर्माण का काम एक कदम आगे बढ़ा है। सिटी सेंटर निर्माण के लिए शासन से 62.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। योजना के तहत रोडवेज बस स्टेशन में मल्टी स्टोरी पार्किंग समेत तमाम निर्माण कार्य होंगे। चम्पावत रोडवेज बस स्टेशन में सिटी सेंटर निर्माण की उम्मीद जगी है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि योजना के लिए शासन ने 62.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि सीएम धामी ने चम्पावत नगर के रोडवेज स्टेशन को आधुनिक बनाने की घोषणा की है। योजना के तहत रोडवेज बस स्टेशन में प्रस्तावित सिटी सेंटर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी स्टोरी पार्किंग, शॉपिंग कॉम्पलेक्स और अन्य कार्य किए जाने हैं। सिटी सेंटर बनने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...