चम्पावत, जनवरी 31 -- चम्पावत में दो दिनी खड़ी होली महोत्सव 24 फरवरी से होगा। कलश संगीत कला समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया। महोत्सव में नगर और ग्रामीण क्षेत्र की टीम हिस्सा लेंगी। चम्पावत में शनिवार को हिमेश कलखुड़िया की अध्यक्षता में कलश संगीत कला समिति की बैठक हुई। बैठक में चम्पावत में खड़ी होली महोत्सव मनाने को लेकर विचार विमर्श किया। तय किया कि होली महोत्सव 24 और 25 फरवरी को होगा। महोत्सव में नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की पुरुष और महिला होली टीम को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन में सीएम धामी को आमंत्रित करने का निर्णय लिया। इसके लिए एक प्रतिनिधि मंडल जल्द देहरादून में सीएम से मुलाकात करेगा। महोत्सव का स्थान जल्द तय किया जाएगा। बैठक में प्रेम बल्लभ भट्ट, दिनेश बिष्ट, गिरीश पंत, प्रकाश पांडेय, विजय वर्मा, उमापति जोशी, महेश जोशी,...