चम्पावत, मई 11 -- चम्पावत। चम्पावत जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 16 मई को रोजगार मेला लगेगा। जिसमें टाटा मोटर्स में 900 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को पंतनगर में तैनाती मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया में इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक एवं समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित युवाओं को 16,250 वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल में पंजीकरण अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- सरायकेला में रोजगार मेला का आयोजन 13 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.