चम्पावत, जून 15 -- सतीश जोशी, चम्पावत। कलश संगीत कला समिति संगीत प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। तीन वर्गो में होने वाली प्रतियोगिता 20 से 22 जून को चम्पावत में होगी। चम्पावत में सोमवार को कलश संगीता कला समिति की बैठक हुई। समिति अध्यख हिमेश कलखुड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत गायन सुगम संगीत, शास्त्रीय संगीत और शास्त्रीय वादन की श्रेणियां निर्धारित की गई है। बताया कि प्रतियोगिता प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग में होगी। कुमाऊं स्तर की यह प्रतियोगिता चम्पावत में दूसरी बार आयोजित की जा रही है। यह भी पढ़ें- चम्पावत में संगीत प्रतियोगिता 20 से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...