चम्पावत, अगस्त 2 -- सतीश, चम्पावत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रविवार को राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद चम्पावत के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम को बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा सुना गया। कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने का संकल्प दिलाया। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान करते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से स्वयं दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। यह भ...