चम्पावत, अक्टूबर 4 -- चम्पावत। उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल चम्पावत में अग्निवीर भर्ती के लिए ट्रेनिंग कैंप लगाने जा रहे हैं। उनकी संस्था यूथ फाउंडेशन ने इसके लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कर्नल कोठियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यूथ फाउंडेशन अपना चार माह का कैंप चम्पावत जिले में लगाने जा रहा है। कोठियाल ने बताया की विजय दशमी के दिन से ये कैंप अपनी गतिविधियां शुरू कर देगा। उन्होने बताया कि वर्तमान में गढ़वाल में सात स्थानों पर लगे कैंपों में 751 युवा, अग्निवीर में भर्ती कि तैयारियों के लिए अभ्यास कर रहे है। अभी तक यूथ फाउंडेशन भारतीय सेना और अर्ध सैनिक बलों में 15 हज़ार से अधिक युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में सहयोग कर चुका है। बताया कि युवाओं के लिए ये कैंप निशुल्क ...