चम्पावत, जून 17 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में रन फॉन योगा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने दौड़ में हिस्सा लिया। योग के प्रचार प्रसार के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार दिए। चम्पावत में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयुष विभाग ने रन फॉर योगा जागरुकता दौड़ का आयोजन किया। सुबह साढ़े छह बजे पुलिस लाइन से गोरलचौड़ मैदान तक जागरुकता दौड़ हुई। लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी और पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने नशा मुक्त की शपथ दिलाई। बालक वर्ग में शंकर, हरीश व राजीव और बालिका पूजा, मोनिका व सोनी विजेता बनीं। यह भी पढ़ें- सीएम धामी बनबसा में करेंगे योगाभ्यास विजेताओं को पुरस्कार दिए। यहां विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, एपीडी विम्मी जोशी, जिला आयुर्वेदिक अ...