चम्पावत, मार्च 11 -- चम्पावत में एक युवक ने दुकान से मोबाइल फोन उड़ा लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। व्यापार संघ पदाधिकारियों ने कोतवाल से मुलाकात कर आरोपी युवक का पता लगाने की मांग की है। चम्पावत में पिथौरागढ़ रोड स्थित एक दुकान से मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। दुकान स्वामी सुभाष जोशी ने इसकी सूचना व्यापार संघ पदाधिकारियों को दी। जिसके बाद दुकान स्वामी और पदाधिकारियों ने कोतवाल बिष्ट से मुलाकात की। दुकान स्वामी ने बताया कि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उन्होंने पुलिस से आरोपी युवक को पकड़ने की मांग की है। कोतवाल बीएस बिष्ट ने शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया। कोतवाल से मिलने वालों में व्यापार संघ महासचिव हरीश सक्टा, युवा व्यापार संघ अध्यक्ष, मयूख चौधरी, कैलाश अधिकारी और सुभाष जोशी मौजूद रहे।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.