चम्पावत, मई 4 -- सतीश जोशी चम्पावत, संवाददाता। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में सोमवार तड़के हुई भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह के समय मूसलाधार बारिश के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा सके। इस बारिश से खेतों में तैयार गेहूं की फसल के साथ-साथ बागवानी को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, दोपहर तीन बजे के बाद धूप निकलने से राहत मिली। यह भी पढ़ें- हिमाचल: रुक-रुक कर बरसते रहेंगे बादल, येलो-ऑरेंज अलर्ट; 10 मई तक के मौसम का हालबारिश का प्रभाव चम्पावत में सोमवार तड़के करीब तीन बजे शुरू हुई बारिश ने काश्तकारों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह करीब 11 बजे तक हुई लगातार तेज बारिश से खेती-किसानी प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भरने से आलू की फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है। काश्तकार चंद्रशेखर जोशी, दीपक शर्मा और रमेश चंद्र आदि के...