चम्पावत, दिसम्बर 25 -- चम्पावत में धूमधाम से क्रिसमस मनाया गया। फुलगड़ी स्थित चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रार्थना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। लोगों ने एक दूसरे के गले मिल कर क्रिसमस की बधाई दी। गुरुवार को जिला मुख्यालय के फुलगड़ी चर्च में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। यहां विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। लोगोंने प्रार्थना और गीतों के साथ प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया। सुबह से ही नगर के सैकड़ों लोग फुलगड़ी पहुंचे और एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। पास्टर राजेंद्र लाल ने दूरदराज से आए लोगों को विशेष प्रार्थना कराई। उन्होंने लोगों को ईसा मसीह के प्रवचन सुनाए। इससे पहले बुधवार रात प्रार्थना सभा और सांस्कृति कार्यक्रम हुए। रात्रि में 12 बजे कैंडल जलाकर और केक काटकर प्रभु ईशु का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान क्रिसमस कैरोल गाया। का...