चम्पावत, मार्च 5 -- चम्पावत में छरड़ी धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने एक दूसरे को जम कर रंग लगाया। गले मिल कर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। सुबह से ही युवाओं, महिलाओं और पुरुषों की टोली छरड़ी मनाने निकल पड़ी। तल्लीहाट, मल्लीहाट, छतार, मादली, कनलगांव, जीआईसी रोड, भैरवा आदि क्षेत्रों में लोगों ने जम कर होली खेली। लोगों ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। दोपहर तक होली मिलन कार्यक्रम शबाब पर आ गया। बाद में लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...