चम्पावत, अप्रैल 13 -- चम्पावत। जिले में दो नए पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती की गई है। अल्मोड़ा से स्थानांतरित होकर आए विमल प्रसाद को टनकपुर का नया पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। जबकि पौड़ी से आए देवेंद्र सिंह को चम्पावत का सीओ नियुक्त किया गया है। दोनों नवागत अधिकारियों ने जिले को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने के साथ-साथ पुलिस और आम जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करने तथा आपसी समन्वय को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...