चम्पावत, अप्रैल 12 -- योगेश जोशी, चम्पावत। जिले में पुलिस महकमे में अहम बदलाव के तहत दो नए पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती की गई है। वहीं देहरादून के लिए स्थानांतरित की गई पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा को कार्यमुक्त कर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। एसपी रेखा यादव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस परिवार ने स्थानांतरित व नवागत अधिकारियों का स्वागत और विदाई समारोह आयोजित किया। इस दौरान एसपी रेखा यादव ने वंदना वर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया। अल्मोड़ा से स्थानांतरित होकर आए विमल प्रसाद को टनकपुर का नया पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है, जिन्होंने वंदना वर्मा का स्थान लिया है। वहीं पौड़ी गढ़वाल से आए देवेंद्र सिंह क...