चम्पावत, जुलाई 23 -- चम्पावत, संवाददाता। चम्पावत जिले में चार ऑमैटिक वेदर स्टेशन का निर्माण होगा। ये वेदर स्टेशन जिले के चारों ब्लॉक में लगाए जाएंगे। वेदर स्टेशन को 15 अगस्त तक लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे मौसम का सटीक पूर्वानुमान मिल सकेगा। डीएचओ योगेश भट्ट ने बताया कि भारत सरकार की वैदर इनफॉरमेशन नेटवर्क एंड डाटा सिस्टम (विंड्स) के तहत जिले में आधुनिक मौसम निगरानी प्रणाली स्थापित की जाएगी। इसके तहत जिले के चारों ब्लॉक में एक-एक ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...