चम्पावत, मार्च 16 -- चम्पावत। चम्पावत के ग्राम पंचायत ढकना के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने युवक की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरना दिया। बीते पांच मार्च को संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला था। डीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म किया। सोमवार को मृत युवक के परिजन और ग्रामीणों ने ढकना गांव से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। उन्होंने गांव के युवक उमेश जोशी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतक की बहन ममता जोशी ने भाई की संदिग्ध मौत के मामले में एक युवक और उसके कुछ सा​​थियों की गिरफ्तारी और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...