चम्पावत, अप्रैल 14 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज हो गई है। मई में होने वाले महोत्सव में तीन सौ अस्थाई टीन शेड बनाए जाएंगे। दस दिन तक चलने वाले महोत्सव में सांस्कृतिक समेत तमाम अन्य गतिविधियां होंगी। जिला मुख्यालय में मई में होने वाले गोलज्यू महोत्सव को लेकर पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। महोत्सव में लगने वाली अस्थायी दुकानों के साथ ही शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महोत्सव के दौरान गोरलचौड़ मैदान में दुकानदारों के लिए 300 अस्थायी टिन शैड बनाए जाएंगे। ईओ भरत त्रिपाठी के अनुसार महोत्सव में लगने वाले पांडाल, वाटरफ्रूफ स्टेज निर्माण, पंडाल में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, साज सज्जा और पंडाल परिसर में एलईडी स्क्रीन सहित अन्य व्यवस्था के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुर...