चम्पावत, फरवरी 17 -- चम्पावत। होली पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय है। चेकिंग के दौरान टीम ने दस किलो खराब मिठाई नष्ट कराई। उन्होंने मिलावटी सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। चम्पावत में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी क्षेत्र से आने वाले वाहनों की तलाशी ली। चालकों और परिचालकों से मिलावटी खाद्य सामग्री का परिवहन नहीं करने को कहा। मुड़ियानी क्षेत्र से खोये और बेसन से बनी मिठाईयों के तीन नमूने जांच के लिए भेजे। एक प्रतिष्ठान में दस किलो खराब मिठाई नष्ट कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...