चम्पावत, मई 16 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में किसान दिवस का आयोजन किया। इस दौरान किसानों को उन्नत खेती करने की जानकारी दी गई। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। शनिवार को गोरलचौड़ मैदान में कृषि विभाग ने किसान दिवस का आयोजन किया। जिसमें किसानों और अधिकारियों के बीच संवाद हुआ। सीडीओ डॉ. जीएस खाती ने योजनाओं की जानकारी दी। किसान पुष्कर दत्त, जगदीश पांडेय, सतीश भट्ट तथा डुंगर देव ने पारंपरिक और आधुनिक खेती से जुड़ी समस्याएं रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...