चम्पावत, मार्च 14 -- चम्पावत जिले में किसान उत्सव कार्यक्रम हुआ। इस दौरान किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने पर प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। कार्यक्रम केविके लोहाघाट, चम्पावत, पाटी और बाराकोट में हुआ। चम्पावत जिला सभागार में डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान डीएम ने कहा कि देश के विकास में की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान में संचालित एग्रीस्टैक योजना के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा समेत तमाम किसान और अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.