चम्पावत, अप्रैल 27 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में कांग्रेसियों धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष में घोटाले समेत तमाम आरोप लगाए। उन्होंने शीघ्र दोषियों पर कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। चम्पावत में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन में रैली निकाली। बाद में उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फत्र्याल के नेतृत्व में गांधी चौक में धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में बंदरबांट हुई है। जिसमें सरकार ने अपने चहेतों को लाखों रुपये बांट कर विवेकाधीन कोष का दुरुपयोग किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने, आंगनबाड़ी कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.