चम्पावत, मई 17 -- सतीश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में कृषि, उद्यान, सहकारिता एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद में आलू उत्पादान एवं उनके बाजार के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। डीएम ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। डीएम ने अधिकारियों को रिलायंस रिटेल, अमेजोन, टाटा ग्रुप तथा बिग बास्केट जैसी बड़ी रिटेल कंपनियों से संपर्क स्थापित कर स्थानीय स्तर पर मजबूत सप्लाई चैन विकसित करने को कहा, जिससे चम्पावत का उच्च गुणवत्ता वाला आलू सीधे बड़े बाजारों तक पहुंच सके। यह भी पढ़ें- मुख्य कृषि अधिकारी ने लिया संज्ञान, किसान को उपलब्ध कराई खाद बैठक में जनपद के पुल्ला एवं दिगालीचौड़ स्थित पूर्व निर्मित कोल्ड...