चम्पावत, सितम्बर 2 -- योगेश जोशी चम्पावत। चम्पावत स्वास्थ्य विभाग इंफ्लूएंजा को लेकर सतर्क है। इंफ्लूएंजा से बचाव के लिए जिले रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। साथ ही सभी अस्पतालों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन्फ्लूएंजा से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। इस संबंध में डीएम मनीष कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पतालों में आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जनपद की चिकित्सा इकाइयों में आइसोलेशन बेड, वार्ड, पर्याप्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व ऑक्सीजन सिलेंडर, आवश्यक दवाइयां और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। जिले में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू की आशंका को लेकर जमुआ में बढ़ी सतर्कता इसमें जिला सर्विलांस अधिकारी, फिजिशियन, बाल रोग व...