चम्पावत, अप्रैल 7 -- योगेश जोशी, चम्पावत। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का धरना 16वें दिन भी जारी रहा। इंजीनियर 27 सूत्रीय मांग को लेकर कार्य बहिष्कार पर हैं। चम्पावत लोनिवि कार्यालय परिसर में कर्मियों ने धरना दिया। बाद में शासन को ज्ञापन भेजा। महासंघ जिलाध्यक्ष गोपाल कालाकोटी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मांग मानने के बाद ही आंदोलन खत्म करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...