चम्पावत, मार्च 25 -- चम्पावत में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य बहिष्कार किया। मांग माने जाने के बाद ही काम पर लौटने का ऐलान किया। चम्पावत लोनिवि कार्यालय में बुधवार को इंजीनियर्स ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने 26 वर्ष की सेवा के बाद 8700 ग्रेड पे देने, पुरानी पेंशन बहाली, जल संस्थान और निगम का एकीकरण व राजकीयकरण करने, ऊर्जा निगम में पदोन्नति की सीमा 50 फीसदी करने, कृषि विभाग और जिला पंचायत में सहायक, अधिशासी और अधीक्षण अभियंता का पद सृजित करने की मांग की। कहा कि वे मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन उनकी अनसुनी की जा रही है। उन्होंने मांग पूरी होने के बाद ही कार्य बहिष्कार खत्म करने की बात कही। प्रदर्शन करने वालों में शाखा सचिव सचिन पुनेठा,...